ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी*

गोरखपुर। मोहद्दीपुर से असुरन की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम करीब सात बजे चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई। ओवरब्रिज पर आग का भयावह मंजर देख राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।

कार में आग लगने के बाद ओवरब्रिज पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading