*फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को दबोचा*

*कूटरचित कागजात के जरिए जमीन की बिक्री करने के मामले में विनोद कुमार गुप्ता गिरफ्तार*

गोरखपुर। जमीन के फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसकी बिक्री करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, वादी की जमीन को आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बेच दिया था। मामले में तहरीर मिलने के बाद थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 154/2026 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान वांछित आरोपी विनोद कुमार गुप्ता पुत्र स्व. हरिलाल गुप्ता, निवासी मोहल्ला मिर्जापुर, थाना राजघाट, गोरखपुर का नाम सामने आया।
अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवराज सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आकाश सिंह, महिला उपनिरीक्षक संध्या मौर्या, कांस्टेबल गोरखनाथ यादव और कृष्णमोहन यादव शामिल रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading