गोरखपुर भटवली बाजार (बांसगांव, गोरखपुर)।
बांसगांव तहसील क्षेत्र के भटवली बाजार में माता जनकराजी देवी की पुण्य स्मृति में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भव्य विराट दंगल का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पाल समाज जिला अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बांसगांव चंद्रपाल पहलवान द्वारा गुरु हनुमान जी एवं माता जनकराजी देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। दंगल के आयोजक श्याम पाल (कोच) रहे, जबकि व्यवस्थापन एवं संचालन का दायित्व स्वयं जिला अध्यक्ष चंद्रपाल पहलवान ने संभाला।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कुश्ती प्रेमियों का मन मोह लिया। लगभग 60 जोड़ कुश्तियां लड़ी गईं, जिनमें अधिकांश मुकाबले बराबरी पर रहे। महिला पहलवानों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सबसे बड़ी 20 हजार रुपये की कुश्ती में “छोटा खली” जितेंद्र (महराजगंज) ने बंदूआरी व्यायामशाला के गौरव को मात्र दो मिनट में पराजित कर विजयी पताका फहराई। आकर्षण का केंद्र रही ज्वाला यादव (बंदूआरी) एवं राजेश (महराजगंज) के बीच रोमांचक कुश्ती। दूसरी प्रमुख कुश्ती हरिओम (बंदूआरी) एवं सुंदरम (रामबाग अखाड़ा) के बीच हुई, जिसने दर्शकों को उत्साह से भर दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, हरिकेश राम त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा कौशिक, प्रबंधक बिट्टू सिंह, मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार का आयोजन पिछले पांच वर्षों से निरंतर हो रहा है और आगे भी अनवरत जारी रहना चाहिए। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए जनता की सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम में राजेश सिंह राजन, मायाशंकर शुक्ला, डॉ. यच पाल, डॉ. वाई. पाल, डॉ. जयहिंद पाल, डॉ.सत्येन्द्र कुमार पाल, ओमप्रकाश पाल, धर्मेन्द्र पाल, जनार्दन पाल, राजकुमार, सचिन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, संतकबीरनगर एवं बस्ती जनपदों के जिला स्तरीय पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया।
विजयी पहलवानों को पुरस्कार एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। आयोजक चंद्रपाल पहलवान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading