स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा बेहतर अंक लाकर सभी को गौरवान्वित किया : शमीम सिद्दीकी
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से किन्डर गार्टेन प्लेवे प्राइमरी स्कूल का नाम हुआ रोशन : वसीम सिद्दीकी
किन्डर गार्टेन प्लेवे प्राइमरी स्कूल में परीक्षाफल के वितरण के साथ ही मेधावी छात्र- छात्राएं हुए सम्मानित
गोरखपुर। किन्डर गार्टेन प्लेवे प्राइमरी स्कूल में पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। तुर्कमानपुर के शहनाई गली स्थित किन्डर गार्टेन प्लेवे प्राइमरी स्कूल में शनिवार को परीक्षा परिणाम वितरण एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक योद्धा मुर्तजा हुसैन रहमानी थे। मुख्य अतिथि मुर्तजा हुसैन रहमानी ने अंकतालिका व पुरस्कार वितरित के साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुर्तजा हुसैन रहमानी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्कूल जब बेहतर शिक्षा देने के लिए तत्पर रहते हैं तो निश्चित रूप से वहां के छात्र छात्राएं मेधावी होते हैं। उन्होंने कहा कि किन्डर गार्टेन प्लेवे प्राइमरी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने बेहतर परिणाम लाकर स्कूल के साथ ही अपने अभिभावकों मान बढ़ाया है। रहमानी ने अपने आशीर्वचन से बच्चों को आशीष देते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण करने से इंसान योग्य बनकर देश और समाज की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है। सभी को देश के मिसाइलमैन डा.एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान शख्सियत से प्रेरणा लेनी चाहिए। आज के यही बच्चे कल के कलाम हो सकते हैं। उन्होंने किन्डर गार्टेन प्लेवे प्राइमरी स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रबंधकीय तंत्र को बधाई दी।
इस मौके पर किन्डर गार्टेन प्लेवे प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद शमीम सिद्दीकी ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार पर प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल परिवार की जितनी भी सराहना की जाये, कम है। उन्होंने बच्चों के भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक मोहम्मद वसीम सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहतर घोषित होने के साथ ही पुरस्कार प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया है। उन्होंने स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद शमीम सिद्दीकी, मोहम्मद वसीम सिद्दीकी, अब्दुर्रहमान, आफरीन फातिमा, मेहर खान, सानिया आलम, निशात, आफरीन खातून, अंकित मोदनवाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा बेहतर अंक लाकर सभी को गौरवान्वित किया : शमीम सिद्दीकी*
*विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से किन्डर गार्टेन प्लेवे प्राइमरी स्कूल का नाम हुआ रोशन : वसीम सिद्दीकी*
*किन्डर गार्टेन प्लेवे प्राइमरी स्कूल में परीक्षाफल के वितरण के साथ ही मेधावी छात्र- छात्राएं हुए सम्मानित*