“डॉ. किरण बेदी ने दी राजल नीति को शुभकामनाएँ”
युवा लेखक राजल की 6 भाषाओं में प्रकाशित होने वाली पुस्तक “राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट” के लिए पुदुचेरी की माननीय पूर्व उपराज्यपाल व भारत की प्रथम महिला आईoपीoएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी ने पुस्तक की सफलता के लिए शुभकामना संदेश दिया है जिसमे उन्होंने कहा है :
“हर दिन एक नया दिन होता है। यह एक नई तारीख है—ऐसी तारीख जो फिर कभी लौटकर नहीं आएगी। काम-काज और निजी जीवन में अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए, हमें अपनी ऊर्जा को निरंतर नया और ताज़ा करते रहना चाहिए, ताकि हम अपने दिन को सकारात्मकता और समाधानों से भर सकें।
आशा करती हूँ की “राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट” भी पाठकों को सकरात्मकता और समाधान की ओर प्रेरित करेगी।
हार्दिक शुभकामनाएं,
डॉo किरण बेदी”
इस अवसर पर राजल ने डॉ. किरण बेदी के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया | डायमंड बुक्स के चेयरमैन नरेंद्र वर्मा के सपोर्ट के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की साथ ही साथ यह भी बताया कि बताया की वो जो कुछ भी हैँ अपने स्वर्गीय दादाजी राधेश्याम गुप्त जी की वजह से हैँ और उनकी यह सफलता उन्हें ही समर्पित है उनकी वजह से ही वो कक्षा 6 फेल और पढ़ाई छोड़ने से 9 डिग्री/सर्टिफिकेट की यात्रा तय कर पाए जिसमे एल. एल. बी, जर्नालिज्म, पी. जी. डी. बी. ए और बी लेवल जैसी 4 प्रोफेशनल डिग्रियां भी शामिल हैँ।
राजल अब तक 6 पुस्तकें लिख चुकें हैँ | राजल नीति पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक और हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कर चुके हैँ और उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू भी शुभकामनाएं दे चुकें हैँ।


