गोरखपुर । गोरखपुर पिपरौली ब्लाक की दिव्या सिंह ने साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर चढ़ाई कर गोरखपुर लौटीं जिनका जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष रामनगीना निषाद, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, जिला महामंत्री राजनाथ यादव, पिपरौली ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र चौधरी सहित दर्जन पर शिक्षामित्र भी उपस्थित रहे ।
विदित हो कि दिव्या सिंह पिपरौली ब्लाक के महिला शिक्षामित्र उर्मिला सिंह की पुत्री हैं जो यह साहसिक कारनामा करके गोरखपुर लौटीं और वहां से जुलूस के शक्ल में अपने घर की तरफ बढ़ीं जहां पर लोगों ने जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया । इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद के नेतृत्व में दर्जन भर शिक्षामित्र भी जुटे और इस कीर्ति के लिए उनका स्वागत करते हुए अपना प्यार व आशीर्वाद दिव्या सिंह को दिया ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading