*धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, टॉपर्स पर बरसे पुरस्कार*

*ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा आदर्श कन्या जूनियर हाईस्कूल, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे*

कुसम्ही बाजार (गोरखपुर)। कुसम्ही बाजार क्षेत्र के ग्राम कुरमौल उर्फ बड़हरा स्थित आदर्श कन्या जूनियर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव एवं छात्र सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार, गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों और विद्यालय की गुणवत्ता देखकर भाव-विभोर नजर आए। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण की सराहना की।
अभिभावक रामाश्रय निषाद और तबारक अली अंसारी ने कहा कि विद्यालय ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके बच्चों के भविष्य को संवारने में यह संस्थान अमूल्य योगदान दे रहा है।
मुख्य अतिथि दुर्गेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में संस्कारों का विकास भी किया जा रहा है, जो आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां कई विद्यालय शिक्षा को व्यवसाय बना रहे हैं, वहीं आदर्श विद्यालय शिक्षा और संस्कार दोनों में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
विद्यालय के प्रबंधक युसूफ वहाब ने बताया कि शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों की जागरूकता और बच्चों की लगन का ही परिणाम है कि विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल वर्ग के एक-एक टॉपर छात्र को विशेष रूप से साइकिल उपहार में दी गई, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति और अधिक उत्साह देखने को मिला। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्यक्रम और बड़े स्तर पर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक महाबीर प्रसाद, जय हिंद प्रसाद, रामचंद्र निषाद, संजीव चौरसिया, सर्वेश यादव, महफूज खान, अन्नू, अरशद हुसैन सहित महिला शिक्षिकाएं गीता शर्मा, राधिका यादव, ललिता पासवान, रागिनी मौर्य, अलीजा खान, जायरा, साहिस्ता खान, कर्मा भारती, अंजली यादव, अंशिका, रीन्की, पिंकी, शाह तिवारी, मोहम्मद रजी, नदीम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता को भी नई दिशा दी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading