*राप्ती नदी में डूबे किशोरों का 3 शव आज एनडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर किया बरामद*

गोरखपुर  बीते 1 अप्रैल को  समय करीब 4:30 बजे मिर्जापुर के पास राप्ती नदी पर बने पीपा पुल के पास कुछ अज्ञात लड़कों के नदी में डूबने  की सूचना मिली थी। इस सूचना पर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची थी और देखा कि चार  साइकिल तथा चार जोड़ी स्लीपर चप्पल तथा कपड़े नदी के किनारे पड़ा हुआ है।
मौके पर फोर्स और एनडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर बच्चों को नदी के पानी में ढूढना शुरू कर दिया। घटना स्थल पर जिलाधिकारी गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे थे।
विवेक निषाद पुत्र सतीश निषाद उम्र करीब 15 वर्ष निवासी मालवीय नगर  का शव एनडीआरएफ ने सर्च अभियान के दौरान बीते कल गुरूवार को बरामद कर लिया था।
           *11  एनडीआरफ के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा* के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ का सर्च अभियान 1 अप्रैल से लगातार जारी रहा और आज सुबह 3 किशोरों के शव को नदी के पानी में बरामद किया।

1.बीरू उर्फ अमन राजभर पुत्र रामसमुझ उम्र करीब 15 वर्ष

2. अनिकेत यादव पुत्र सत्येंद्र यादव उम्र करीब 13 वर्ष निवासीगण रानीडीहा थाना कैंट जनपद गोरखपुर

3  गगन पासवान पुत्र सन्तदेव उम्र करीब 15 वर्ष पासवान जंगल सिकरी निकट सुशीला धर्मकांटा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

11 एनडीआरफ (आरआरसी) गोरखपुर के कमांडर डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में ऑपरेशन खत्म हुआ। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading