*केबीएस यूनिक स्कूल मे बच्चों को सिखाया गया योगाभ्यास*

गोरखपुर। स्वास्थय शरीर ही व्यक्ति का असली धन है, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए केबीएस यूनिक स्कूल के प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय के आदेशनुसार फ़र्टिलाइज़र कॉलोनी भगवानपुर स्थित स्कूल के एक्टिविटीज योगा क्लास मे बच्चों को योग के कुछ आसान क्रियाओं को सिखाया गया। स्कूल के प्री व प्राइमरी स्तर के होनहार बच्चों को शरीर मे स्फूर्ति,शरीर का कद बढ़ाने के लिए ताड़ासान व वृक्षासन कराया गया ।
मन की एकाग्रता मे वृद्धि,रोग प्रतिरोधक क्षमता मे वृद्धि आदि के लिए योग सिखाया गया। साथ ही बच्चों ने अनुलोम-विलोम व भ्रामरी कर प्राणायाम के कुछ क्रियाओं को करने का प्रयास किया। होनहार बच्चे सूर्यनमस्कार की क्रियाओं को भी जाने और सिंहगर्जना कर,हँसकर व ताली बजाकर मनोरंजन भी किए।
स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा पाण्डेय ने बताया की बच्चों के सर्वाँगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिविटीज व खेल कूद,योगाभ्यास नृत्य तथा संगीत आदि सभी क्रिया कालापों मे निपुण होना चाहिए। शिक्षिका ज्योति,पिंकी व बेबी ने योगा क्लास की व्यवस्था मे अपना सहयोग दिया। प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय ने बताया की 3 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को सरल योग विधि कराने से बच्चों के शरीर का लचीलापन और संतुलन सुधरता है। बच्चों का पढ़ाई मे मन व ध्यान रहता है तथा सीखने की क्षमता और बेहतर बनता है। सांस लेने के व्यायाम से बच्चों को शांत रहना और तनाव से मुक्त रहना सिखाया जाता है। योग से बच्चों का आत्मविश्वास लेवल बढ़ाता है। बच्चों का रोजाना 15 से 20 मिनट का समय शारीरिक व्यायाम खेल-कूद और योगाभ्यास के लिए होना चाहिए।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading