*विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर आयोजित होगा काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह*

क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र,गोरखपुर एवं गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम भारतीय सांस्कृतिक धरोहर एवं संविधान के शिल्पकार के नाम काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा ।
जिसकी अध्यक्षता आचार्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी  करेंगी।
मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन  उपस्थिति रहेगी |
जबकि कार्यक्रम का संचालन मिन्नत गोरखपुरी करेंगे |
साथ ही साथ अवधेश निगम “राजू” (देवरिया), सुभाष चंद्र यादव (सिवान),प्रमोद चोखानी,कुंवर सचिन सिंह (चौरी-चौरा),एकता उपाध्याय,गौतम गोरखपुरी,आसिया गोरखपुरी काव्य पाठ करेंगे |

*कार्यक्रम विवरण*

दिनांक- 18 अप्रैल 2026
समय-शाम 4:30 बजे
स्थान-यशोधरा सभागार (राजकीय बौद्ध संग्रहालय) गोरखपुर

यह जानकारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र गोरखपुर के प्रभारी डॉक्टर यशवंत सिंह राठौड़ ने दी | साथ ही साथ सामाजिक एवं साहित्यिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा |

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading