*एचयूआरएल और वनटांगिया गांव में हुई लोगों के सेहत की जांच*

एम्स और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

*एचयूआरएल में आयुष्मान आरोग्य शिविर का महापौर ने किया उद्घाटन*

*गोरखपुर।* जिले के एचयूआरएल (फर्टिलाइजर कारखाना) और वनटांगिया गांव में शिविर का आयोजन कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। दोनों शिविरों के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग और एम्स गोरखपुर की टीम ने योगदान दिया। एचयूआरएल में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का उद्घाटन महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। इस शिविर में एचयूआरएल स्थित अस्पताल के चिकित्सकों और स्टॉफ ने भी विशेष सहयोग किया। सीएमओ डॉ राजेश झा भी दोनों शिविरों में शामिल हुए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फर्टिलाइजर कारखाना में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर में पहुंचे महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रयास कारखाने के श्रमिकों और कर्मचारियों को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार साबित होंगे। शिविर के जरिये नये टीबी रोगियों को खोजने और टीबी उन्मूलन में भी मदद मिलेगी। सीएमओ डॉ झा ने बताया कि एम्स गोरखपुर से डॉ यू वेंकटेश की टीम ने शिविर में विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर एमएमयू के जरिये जांच व परामर्श, पैथालॉजिकल जांच और एआई आधारित एक्स रे मशीन से जांच की सुविधा दी गयी। एसीएमओ डॉ एनके द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश सहित कई अन्य गणमान्य लोगों और एचयूआरएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिविर के सफल आयोजन में योगदान दिया।

इसी कड़ी में वनटांगिया गांव में आयोजित शिविर में एम्स गोरखपुर के बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित वहां के स्टॉफ ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया। इस मौके पर एम्स गोरखपुर के प्रिवेंटिव मेडिसिन डिपार्टमेंट से डॉ आनंद मोहन दीक्षित, डॉ प्रदीप खरया, चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके चौधरी, एचईओ मनोज कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी व सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि एम्स गोरखपुर द्वारा जिले के चयनित गांवों में समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading