*रामगढ़ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 4.70 लाख नगद बरामद*



गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त 4,70,000 रुपये नगद, एक मोटरसाइकिल, हथौड़ी व लोहे की सरिया बरामद की है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आलोक सिंह व स्वाट टीम की अहम भूमिका रही।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शहजादे निवासी तुर्कमानपुर और अब्दुल सलाम निवासी बसंतपुर, राजघाट के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे और फिर मौका देखकर घरों में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी कर लेते थे। बाद में चोरी के सामान को बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।
पुलिस जांच में तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है, जिनमें प्रज्ञानगर बड़गो, न्यू कॉलोनी कजाकपुर और आजाद चौक क्षेत्र के बंद मकानों को निशाना बनाया गया था। इन मामलों में पहले से ही मुकदमे दर्ज थे।
दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी में 4.70 लाख रुपये नगद, एक दोपहिया वाहन, एक लोहे की हथौड़ी और दो लोहे की सरिया शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, एसपी सिटी निमिष पाटिल ने प्रेस वार्ता में अवैध हुक्का बार संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार भी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading