*प्रगति पाल ने ICSE बोर्ड में 97.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, सहारा स्टेट्स की टॉपर बनीं*
गोरखपुर। ICSE बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रगति पाल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। एच.पी. चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा प्रगति ने इस उपलब्धि के साथ सहारा स्टेट्स क्षेत्र में टॉप कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रगति की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, पिता जयशंकर पाल के मित्रों और परिचितों ने भी प्रगति को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रगति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनका लक्ष्य आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च शिक्षा में नई ऊंचाइयों को हासिल करना है।
