*मुख्यमंत्री ने ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ का किया विमोचन, विकसित गोरखपुर का रखा रोडमैप*



*गोरखपुर।* नगर निगम गोरखपुर के महत्वाकांक्षी ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ का मुख्यमंत्री द्वारा भव्य और गरिमामय समारोह में विमोचन किया गया। ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह दस्तावेज ‘विकसित गोरखपुर’ के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है।

इस विजन डॉक्यूमेंट में नगर निगम द्वारा अब तक कराए गए विकास कार्यों, वर्तमान में संचालित परियोजनाओं तथा भविष्य की विस्तृत कार्ययोजना को समाहित किया गया है।

दस्तावेज का मुख्य उद्देश्य नगर निगम को आत्मनिर्भर (सेल्फ-सस्टेनेबल) संस्था के रूप में विकसित करना है, जिससे शहर के विकास कार्य वित्तीय और प्रशासनिक रूप से और अधिक सुदृढ़ हो सकें।
विमोचन कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, उपसभापति पवन त्रिपाठी, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, पार्षद धर्मदेव चौहान, ऋषि मोहन वर्मा, वीर सिंह सोनकर सहित नगर निगम के अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ गोरखपुर को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित महानगर बनाने की दिशा में मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इसमें तकनीक आधारित समाधान, बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है।

नगर निगम का यह दूरदर्शी दस्तावेज आने वाले वर्षों में गोरखपुर को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने में सहायक होगा और शहर को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त रोडमैप के रूप में कार्य

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading