
गोरखपुर / चौरीचौरा :
ग्रामीण पत्रकारों के हक की आवाज बुलंद करने वाले ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि इस बार भव्य रूप में मनाई जाएगी। आगामी 27 मई (दिन बुधवार) को उनकी पुण्यतिथि को ‘ग्रामीण पत्रकारिता दिवस’ के रूप में गौरव व सम्मान के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। तहसील कार्यालय पर आयोजित एसोसिएशन की आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
तहसील अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों पर चर्चा की। इस दौरान तय हुआ कि 27 मई को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों और स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के दिखाए मार्ग पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।
संगठन की मजबूती पर बल:
बैठक में उपस्थित प्रदेश सचिव जय प्रकाश गोविन्द राव और मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कहा कि स्व. बालेश्वर लाल जी ने जिस उद्देश्य से इस संगठन की नींव रखी थी, उसे अक्षुण्ण रखना हर पत्रकार का दायित्व है। जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि भगवती प्रताप सिंह और जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर दूबे ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा साझा की।
“स्व. बालेश्वर लाल जी का जीवन ग्रामीण पत्रकारों को पहचान दिलाने के संघर्ष को समर्पित था। उनकी पुण्यतिथि पर ‘ग्रामीण पत्रकारिता दिवस’ मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
राधेश्याम पांडेय तहसील अध्यक्ष बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने सहभागिता की।
मुख्य रूप से बृजेश पाठक, हेमन्त तिवारी, डॉक्टर शिवेन्द्र, राजन जायसवाल, जे पी यादव, समीर यादव (विक्की), डॉक्टर योगेन्द्र यादव, अनिल कुमार पांडेय, रामानंद पांडेय, कृष्ण मुरारी शुक्ला और संदीप कुमार सहित भारी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
