*गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने की गौ सेवा, जनता दरबार में सुनीं फरियादें*



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हुए हैं। अपने तय कार्यक्रम के तहत उन्होंने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में गौ सेवा की और उसके बाद जनता दरबार में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह भोर में मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों और बछड़ों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इसके साथ ही चारा और दाना भी खिलाया तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गौशाला से लौटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading