*गोरखपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न 39 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 14,800 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा*



गोरखपुर। गुरुवार को जनपद में लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 39 केंद्र बनाए गए थे, जहां 17,832 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से लगभग 14,800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी बड़ी अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई। नकल और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए केंद्रों पर सख्त इंतजाम किए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को व्यवस्थित तरीके से केंद्रों से बाहर निकाला गया, जिससे किसी प्रकार की भीड़भाड़ या अफरा-तफरी की स्थिति न बने।
इस संबंध में  एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी में लगी रहीं। जहां कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त हुई है, उसकी जांच कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा उपलब्ध कराना है, जिसे इस परीक्षा में सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया गया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading