गोरखपुरl
आज थाना कोतवाली, गोरखपुर परिसर में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और त्योहार को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में विशेष रूप से जामा मस्जिद गोरखपुर के इमाम साहब, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोतवाली, नगर क्षेत्र के समस्त थाना अध्यक्ष, नगर निगम के उच्च अधिकारी, सभी पार्षदगण एवं जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आदिल अमीन, मुर्तजा रहमानी, सैयद रेहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित की जाएंगी।
