अरुशान न्यूज।गोरखपुर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ कैंपियरगंज तहसील का आज दिनांक 31 मई 2026 को जीवन ज्योति इंटरमीडिएट कॉलेज, कल्याणपुर पीपीगंज, गोरखपुर में तहसील इकाई की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कैम्पियरगंज तहसील इकाई के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री कन्हैया लाल जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष श्री रामानंद कुमार ने किया। उनके नेतृत्व में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद की तहसील कैम्पियरगंज इकाई का विधिवत गठन किया गया।
नवगठित तहसील इकाई में निम्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया—
तहसील संरक्षक — श्री अनिल कुमार
तहसील अध्यक्ष — श्री अजमेर अली
वरिष्ठ उपाध्यक्ष — श्री वीरेंद्र प्रताप पांडेय, श्री शिवनंदन मिश्रा, श्री मुकेश रावत, श्री शमसुद्दीन दोहा
तहसील महामंत्री — श्री रोशन अली, श्री राहुल राज यादव
महासचिव — श्री योगेंद्र अग्रहरि, श्री संदीप कुमार, श्री गया पांडेय
सचिव — श्री राधेश्याम
मीडिया प्रभारी — श्री धर्मेंद्र साहनी, श्री रोहित कुमार
संगठन मंत्री — श्री राधेश्याम, श्री अरुण कुमार रावत, दयानंद
बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading