गोरखपुर महानगर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण और लोकतंत्र का मजबूत प्रहरी होता है। पत्रकार अपनी लेखनी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम है। विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकार सत्य, न्याय और जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाते हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने, समाज में जागरूकता फैलाने और आम जनता के अधिकारों की रक्षा में पत्रकारों की भूमिका अतुलनीय है।
आफताब अहमद ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस उन सभी पत्रकारों के समर्पण, साहस और ईमानदारी को सम्मान देने का अवसर है, जो समाज को सही दिशा देने और सच को सामने लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading