डॉ. इकबाल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन

गोरखपुर।
डॉ. इकबाल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन, गोरखपुर के तत्वावधान में आज जाहिदाबाद स्थित फ़ैज़ ए आम इनफॉर्मेशन सेंटर में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग नागरिकों ने भाग लेकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रबंधक एडवोकेट मोहम्मद राफ़े ने कहा कि संस्था समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण हेतु समय-समय पर विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में इंजीनियर अनस, समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी, ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर मौलाना फहीम अहमद कासमी (उपाध्यक्ष, जमीयत उलेमा, गोरखपुर) भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा एक महान इबादत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इनके बारे में जागरूक करें।

शिविर के दौरान पात्र व्यक्तियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के उपरांत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। उपस्थित लोगों ने इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए फाउंडेशन एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading