पत्रकार इमरान खान
अरुशान न्यूज़
गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट एवं मुन्नत अदब वेलफेयर सोसाइटी गोरखपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी प्रिया शुक्ला एवं इमरान खान के नेतृत्व में पौधा देकर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । इस दौरान दोनों अध्यक्षों ने सरकार से प्रदेशभर में व्यापक एवं प्रभावी वृक्षारोपण अभियान चलाने की मांग की। इसी कड़ी में राजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, लगातार घटते वन क्षेत्र और अंधाधुंध पेड़ों की कटाई मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल की भी ठोस व्यवस्था होनी चाहिए। शहरों और गांवों की खाली पड़ी सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में गंभीर प्रयास करने चाहिए।
भीषण गर्मी, जल संकट, वायु प्रदूषण और अनियमित वर्षा जैसी समस्याएं प्रकृति के बिगड़ते संतुलन का परिणाम हैं। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे कार्यक्रम में मुख्य भूमिका राजकुमार गुप्ता अतीक अहमद खान आदि लोगों की रही,

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading