इस्लामी नए साल 1448 हिजरी की दी मुबारकबाद
गोरखपुर। मोहर्रम की दूसरी तारीख के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में एशियन सहयोगी संस्था अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के बीच मिठाइयां, फल, चिप्स, चॉकलेट एवं विशेष भोजन वितरित कर खुशियां बांटी गईं। इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज में अमन-चैन की दुआ की गई।
इस मौके पर आफताब अहमद ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की कुर्बानियां इंसानियत, सब्र, त्याग और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देती हैं। जरूरतमंदों और अनाथ बच्चों की सेवा करना ही कर्बला की शिक्षाओं को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद एवं अशफाक मकरानी ने कहा कि मोहर्रम केवल मातम का महीना नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम, सेवा, अमन और भाईचारे का पैगाम देने वाला महीना है। हमें इमाम हुसैन (अ.स.) की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
पूर्व पार्षद अफरोज गब्बर एवं शहाबुद्दीन अली ने कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी पूरी मानवता के लिए एक मिसाल है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में न्याय, समानता और भाईचारे की स्थापना की जा सकती है। अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर आमिर अंसारी, शहाबुद्दीन अली, इम्तियाज अहमद, सैयद इरशाद अहमद, अशफाक मकरानी, अफरोज गब्बर,हाफिज हदीस, अयूब खान, साहिल, मोहम्मद नदीम, गोलू यादव, आफताब अहमद, इमामुद्दीन अहमद, शुभम यादव, मोहम्मद हसन, विनोद विश्वकर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading