गोरखपुर आज एक पेड़ माँ के नाम चल रहें मिशन के तहत ललित नारायण मिश्रा पूर्वोत्तर रेलवे हॉस्पिटल के अंदर बने पार्क मे पूर्वोत्तर रेलवे हॉस्पिटल के मेडिकल डाइरेक्टर ए ए खान ने पौधारोपण किया जिसमे उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श दात्री सदस्य प्रिया कुमारी भी रही और आंवले का पौधा रोपा गया l
ए ए खान ने उपस्थित सभी लोगों क़ो जागरूक किया और उन्होंने बताया की प्रत्येक व्यक्ति क़ो पौधा रोपण करना चाहिए l बताते चले की जैसा की सबको पता है की एक पेड़ माँ के नाम मिशन चल रहा है और इसी मिशन के तहत
डॉक्टर ए ए खान ने पौधा रोपण की है उनसे पूछने पर उन्होंने जानकारी दी की
उन्होंने कहाँ जो मिशन चल रहा है उसको कामयाब करें सभी एक पौधा जरूर लगाएं हर साल लगाएं अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आगे चल कर परेशानी होगी इसलिए हर साल पौधा रोपण करें l उन्होंने बताया की सभी पौधे उपयोगी फलदार वृक्ष है और इनमे आंवला बहुत उपयोगी होता है कैल्शियम की प्रचूर मात्रा इस पौधा मे पाई जाति है l
आंवला शरीर के लिए बहुत उपयोगी है और सबसे बड़ी बात है की यह हर वर्ग के लिए है चाहें बच्चे हो जवान हो या बुजुर्ग सभी के लिए फायदे मंद है पर्यावरण के लिए अतिआवश्यक है वातावरण क़ो स्वच्छ रखता है l

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading