*”अमन, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की जीत”- मोहर्रम सकुशल संपन्न होने पर एसएसपी डा. कौस्तुभ का हुआ सम्मान*

*मोहर्रम की शांतिपूर्ण समाप्ति पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने एसएसपी डॉ. कौस्तुभ को किया सम्मानित, अमन-भाईचारे की मिसाल पेश करने वाले मुतवल्लियों और प्रशासन की सराहना*

गोरखपुर। मोहर्रम का पर्व जनपद में पूरी शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण में सकुशल संपन्न होने पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को सम्मानित कर उनके नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, प्रमुख महासचिव पार्षद उजैर अहमद, कोषाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी एवं पूर्व पार्षद महासचिव नबीउल्लाह अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ।
सम्मान ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि किसी भी धर्म या मजहब का वास्तविक संदेश शांति, सौहार्द और मानवता है। त्योहार तभी सार्थक होते हैं, जब उन्हें अनुशासन, आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मोहर्रम पूरे जिले में अत्यंत गरिमा, अदब और एहतराम के साथ संपन्न हुआ तथा ताजियों का कर्बला में शांतिपूर्ण ढंग से सुपुर्द-ए-खाक किया जाना सभी के लिए सुखद है।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी इमामचौकों के मुतवल्लियों ने संयम और अनुशासन का परिचय देते हुए हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी, इंसाफ, सब्र और अमन के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। यह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है और इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सभी 1848 इमामचौकों के मुतवल्लियों का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी का उद्देश्य शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देना है।
प्रमुख महासचिव पार्षद उजैर अहमद तथा पूर्व पार्षद महासचिव नबीउल्लाह अंसारी ने भी जिले के समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर अब्दुल्लाह, उजैर अहमद, शकील अहमद अंसारी, नबीउल्लाह अंसारी, मिस्बाहुददीन सिद्दीकी, हाजी कलीम अहमद फरजंद , मुर्तजा हुसैन रहमानी, हाजी ईसा मुहम्मद बड़े, मंसूर आलम, सादिक अली ‘बिलाऊ’ मास्टर, सैफूर्रहमान, अफजाल अहमद खान, अंजुम तारिक, इसराइल, मुहम्मद इरफान घोसी, डॉ. शाहिद, फैसल अंसारी, सलमान अहमद मलिक, तनवीर अहमद राजू, मुहम्मद हसन, नूर अंसार, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading