
गोरखपुर प्राथमिक विद्यालय औराही ब्लॉक चरगावां द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर एआरपी संदीप पाण्डेय ने रवाना किया । छात्र-छात्राओं ने “हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा का अधिकार पाए” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। शिक्षकों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विभिन्न मार्गों से होकर निकली और लोगों से सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सीनियर शिक्षिका डॉ शुभी श्रीवास्तव एवं शिक्षक अरविन्द कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताया।इस कार्यक्रम में शिक्षिका / शिक्षक नीलम चौधरी,
स्वाती कुमारी,नीलम गुप्ता,प्रीति कुमारी, सुन्दर,
सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।
