गोरखपुर । जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित डिस्ट्रिक टास्क फोर्स (डीटीएफ) की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान सभी पैरामीटर में निकाले गए ओवर ऑल रैंकिंग में पाली ब्लॉक के प्रथम स्थान आने पर पाली ब्लॉक के कर्मठी शिक्षकों ने ब्लॉक नोडल शिवाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया । विदित हो कि गत दिनों डीटीएफ की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमें सभी पैरामीटर में निकाले गए ओवरऑल रैंकिंग में पाली ब्लॉक को जिले में पहला स्थान मिला इससे पाली ब्लॉक के शिक्षकों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ और बुधवार को इन शिक्षकों ने बेसिक कार्यालय पहुंचकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुकें देकर उनके मार्गदर्शन में किए गए कार्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । समस्त कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल अधिकारी शिवाकांत त्रिपाठी ने किया और उन्होंने आस्वस्त किया कि आगामी दिनों में जो भी लक्ष्य पाली ब्लॉक को मिलेगा आपके मार्गदर्शन और खंड शिक्षा अधिकारी पाली कुंवर विक्रम पांडेय के नेतृत्व में उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने भी इस कृति के लिए खुशी प्रकट की और उन्होंने आगे भी इसी तरीके से बेहतर से बेहतर काम करने को कहा । इस दौरान ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली मे भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आमंत्रित किया गया जिस पर आप द्वारा सहमति दे दी गयी है और बोले है जल्द ही आयोजन कराये मै आऊंगा । इस कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल शिवाकांत त्रिपाठी,मार्कंडेश्वरनाथ चौबे,अविनाश त्रिपाठी,अभय दुबे एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading