करंट लगने से सफाई कर्मी की मृत्यु

घघसरा/गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र आदर्श पुलिस चौकी घघसरा के अंतर्गत ग्राम भगवानपुर निवासी शिवकुमार पुत्र फागू उम्र 38 वर्ष जिसकी शनिवार समय सायं लगभग 7 बजे घर पर कपड़ा प्रेस करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शिवकुमार घर में लगे बिजली के बोर्ड में प्रेस लगाकर कपड़ा प्रेस कर रहे थे। उसी समय प्रेस में करंट आने से चिपक गए। अचानक प्रेस से हाथ छूटने के बाद जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन में परिजन स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पर ले गए। डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। शिवकुमार पाली विकास खंड के ग्राम कूआबार में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे। जो एक पुत्र एक पुत्री का पिता था। जिनकी उम्र 15 वर्ष से कम आयु के हैं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading