श्वेतिमा माधव प्रिया के नाम एक और विश्व कीर्तिमान

यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धि, मात्र 9 वर्ष की आयु में 36 श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह एवं 100 से अधिक आध्यात्मिक प्रवचनों से रचा इतिहास

गोरखपुर। जनपद के ग्राम भस्मा की नौ वर्षीय बाल व्यास कुमारी श्वेतिमा माधव प्रिया ने अपनी आध्यात्मिक प्रतिभा के बल पर एक और विश्व कीर्तिमान स्थापित कर जनपद एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें विश्व की सबसे कम आयु में सर्वाधिक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताहों का वाचन एवं आध्यात्मिक प्रवचन करने वाली बाल व्यास के रूप में आधिकारिक मान्यता प्रदान की है।

श्वेतिमा धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय तथा शिक्षाविद् डॉ. रागिनी पाण्डेय की सुपुत्री हैं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में पली-बढ़ी श्वेतिमा ने बाल्यकाल से ही श्रीमद्भागवत महापुराण का अध्ययन आरम्भ किया और अपनी मधुर वाणी, प्रभावशाली प्रस्तुति तथा आध्यात्मिक ज्ञान से देश-विदेश में विशिष्ट पहचान बनाई।

यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जारी प्रमाणपत्र के अनुसार श्वेतिमा ने मात्र नौ वर्ष की आयु में 36 श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह सम्पन्न किए हैं। इसके अतिरिक्त वे 100 से अधिक आध्यात्मिक प्रवचन, सत्संग एवं प्रेरणादायी व्याख्यान दे चुकी हैं। उनके प्रवचनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परम्परा, विश्वशान्ति, मानवता एवं “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हुआ है।

7 जुलाई 2026 को प्रदान किए गए इस सम्मान पर संत समाज, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्वेतिमा एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएँ दीं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading