Gorakhpur केंद्रीय कार्यालय संध्या बिहार मत्स्येंद्र नगर नौसड गोरखपुर में राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा 14 वां संकल्प दिवस/बैठक का आयोजन चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. बुद्धि सागर गौतम राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा ने की सर्वप्रथम तथागत बुद्ध एवं बाबा साहब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के 14 वें संकल्प दिवस पर संविधान का संकल्प दिलाई गई। बैठक में पूर्ण कार्रवाई की पुष्टि सभी साथियों को पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई जिसमें जिला कमेटी शपथ ग्रहण एवं बैठक का कार्यक्रम दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का पत्रक पूज्य बनते आद्रिका जी को सौपा गया तथा बैठक की पुष्टि की गई। राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन कुशीनगर में संपन्न करने के लिए सभी साथियों का विचार सफल बनाने के लिए आया तथा तैयारी में सभी साथियों को कार्य वितरण का योजना बनाया गया है राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रचार- प्रसार हेतु सम्मेलन पैड,हैंडबिल, पोस्टर छापने का निर्णय लिया गया और अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करने की योजनाएं बनाई गई। बजट की तैयारी हेतु मासिक डोनेशन को वार्षिक डोनेशन ₹1000/- का प्रस्ताव पारित किया गया जो राष्ट्रीय कमेटी/ स्टेट कमेटी/ जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी जमा करेंगे और वार्षिक कोष से जिले में भ्रमण कार्य व महासभा का स्टेशनरी कार्य व अन्य कार्य किया जाएगा। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रिका प्रसाद भारतीय (एडवोकेट) राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा ने की तथा कार्यक्रम की समापन की घोषणा करते हुए कार्यक्रम के संचालक डॉ.बुद्धि सागर गौतम राष्ट्रीय महासचिव ने संबोधन किया।


