गोरखपुर जिले के सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले मनोज यादव को कांग्रेस के प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, मनोज यादव इसके पहले पीसीसी भी बनाए गये थे एवं 2022 में विधानसभा सहजनवां से कांग्रेस के विधायक पद के प्रत्याशी रह चुके हैं,
मनोज यादव शुरुआती दिनों में छात्र राजनीति के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहने के बाद वह समाजवादी पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं एवं समाजवादी पार्टी ने उन्हें 2017 में विधानसभा सहजनवां से टिकट दिया था जो 10 महीने बाद काट दिया गया था,
मनोज यादव सहजनवां का समाजवादी पार्टी में कड़े संघर्ष का इतिहास है,
कांग्रेस में जुड़ने के बाद से ही वह पार्टी के विभिन्न अभियानों से जुड़े रहे, ब्लॉक, तहसील, जिले से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की सभी आंदोलन एवं कार्यक्रमों में पूरी ताकत के साथ बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेते रहे हैं, भारत जोड़ो यात्रा में भी मनोज यादव ने अपनी सहभागिता निभाई, मनोज यादव को प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है !
मनोज यादव ने इस बारे में कहा कि कार्यकर्ता के रूप में निष्ठा के साथ कार्य किया है, दल ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा !

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading