गोरखपुर। 26 नवम्बर 2023 को अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर की बैठक गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने पंत पार्क में बैठक किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में किया गया संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने कहा कि 7 दिसम्बर को डाक्टर राम आशीष सिंह का शाहदत दिवस चेतना तिराहा गोलघर पर मनाया जाएगा । वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद , जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार शर्मा , रंजना मोर्या, वरुण दूबे,मो. इस्तियाक, वीरेंद्र कुमार जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

