गोरखपुर
संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन कल आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष रमेशमणि त्रिपाठी ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेश एवं जनपद के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला जिला महामंत्री अजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, जैसे पुरानी पेंशन,शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता, संगठन की भावी रणनीति तथा शिक्षक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने सभी समायोजित शिक्षकों से समय पर पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता राय एवं कार्यक्रम के मिडिया संयोजक पंकज पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम 13जुलाई को सुबह 10 बजे से विनायक रिसोर्ट माड़ापार गोरखपुर में होगा।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading