
गोरखपुर वार्ड नंबर 11 बड़गो निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में जनपद इटावा में निरीक्षक के पद पर तैनात पिता अब्दुल सलाम सिद्दीकी व माता आबिदा परवीन की बेटी इकरा सिद्दीकी ने लखनऊ विश्वविद्यालय बीकॉम ऑनर्स प्रवेश परीक्षा में 19500 छात्रों में प्रथम व ओवरऑल द्वितीय स्थान पाकर जनपद गोरखपुर का नाम रोशन किया है. इससे पूर्व 12वीं की परीक्षा में सीबीएसई बोर्ड से 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उच्च स्थान हासिल किया जिस कारण रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय विकास नगर लखनऊ ने ₹10000 का नगद पुरस्कार वह ₹1500 की स्कॉलरशिप प्रदान कर आशीर्वाद दिया है. बताते चलें कि दसवीं की परीक्षा में भी रानी लक्ष्मीबाई स्कूल विकास नगर लखनऊ से 97% अंकों में उत्तीर्ण किया भाई अनस सिद्दीकी आईआईटी ऊना हिमाचल प्रदेश में बीटेक कंप्यूटर साइंस से पांचवें सेमेस्टर का विद्यार्थी है दोनों बच्चे शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहे इस उपलब्धि पर दोनों विद्यार्थियों को सभी जानने वालों ने बधाई दिया है,,
