गोरखपुर(। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा एवं महासचिव राम मूर्ति ठाकुर के निर्देश पर आज गोरखपुर जनपद में गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री रवि किशन शुक्ला को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश धर दूबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा एवं मंडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने टेट से मुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद महोदय के समक्ष ज्ञापन का वाचन किया गया जिसे उन्होंने ध्यानपूर्वक सुनकर उपस्थित शिक्षकों से उसके बारे में विचार विमर्श किया। और इसे संसद के आगामी मानसून सत्र में पुरजोर ढंग से उठाकर एवं व्यक्तिगत रुचि लेकर माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बात कर शिक्षकों को मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया।सांसद महोदय को ज्ञापन देने के दौरान कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह,युगेश शुक्ला, अनिल चंद,राकेश दूबे, सुमंत सिंह, शिवेंद्र उपाध्याय,रितेश सिंह,महेन्द्र चतुर्वेदी,बशिष्ठ तिवारी,अरविन्द पाण्डेय,सम्पूर्णानन्द पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष मंत्री जनपदीय पदाधिकारी गण एवं सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।भवदीय ज्ञानेंद्र ओझा मांडलिक मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading