राजल नीति की 3 भोजपुरी पुस्तकों का विमोचन

शहर के युवा लेखक राजल की पुस्तक राजल नीति टाइम मैनेजमेंट, राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट और राजल नीति लोकव्यवहार के भोजपुरी संस्करण का विमोचन बॉलीवुड स्टार व सांसद रवि किशन ने किया | उन्होंने एक साथ 3 भोजपुरी संस्करण आने पर इस असाधारण उपलब्धि के लिए राजल को बधाई दी साथ साथ उन्होंने पुस्तकों की सफलता के लिए उन्हें आशीर्वाद स्वरुप शुभकामनाएं भी दीं |
राजल ने रवि किशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया की भोजपुरी पाठक भी राजल नीति पुस्तकों से लाभान्वित हों सकें इसी उद्देश्य से इन तीन पुस्तकों का भोजपुरी संस्करण प्रकाशित हुआ है साथ ही साथ उन्होंने यह प्रयास डायमंड बुक्स के चेयरमैन नरेन्द्र कुमार वर्मा जी को समर्पित किया और बताया की राजल नीति टाइम मैनेजमेंट 76 पेज से 160 पेज तक और अनेकों भाषाओं में उन्हीं की वजह से पहुंची,राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट लिखने की प्रेरणा भी उन्होने ही दी थी जिसके लिए वो उनके सदैव आभारी हैँ दुर्भाग्यवश उनका स्वर्गवास इसी 10 जुलाई को हो गया |
राजल नीति पुस्तकों का अनुवाद हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, बांग्ला, ओड़िया,पंजाबी इत्यादि भाषाओं में हों चुका है| राजलनीति टाइम मैनेजमेंट” और “राजल नीति लोकव्यवहार” को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विमोचन का सौभाग्य मिला | “राजल नीति” पुस्तकों को उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी, उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, पुदुचेरी की माननीय पूर्व राज्यपाल डॉ. किरण बेदी जी और भारत के तत्कालीन माननीय उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जी द्वारा शुभकामना संदेश प्राप्त करने का सौभाग्य मिला चुका है। “राजलनीति” श्रृंखला की अन्य पुस्तकों को उत्तर प्रदेश के माननीय तत्कालीन राज्यपाल श्री राम नाईक जी द्वारा, हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला जी द्वारा और भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के द्वारा विमोचन का भी सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर पोद्दार टेक्सटाइल गोरखपुर के निदेशक विनीत पोद्दार और रमाडा होटल गोरखपुर के निदेशक कुणाल जायसवाल उपस्थित थे जिन्होंने राजल को भोजपुरी संकरण की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी |

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading