गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मंत्री प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव/सांसद के0सी0 वेनूगोपाल ने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की है इस सूची में गोरखपुर के दिलीप कुमार निषाद को पुनः प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इनके मनोनयन की खबर मिलते ही इनके शुभचिंतकों एवं कांग्रेसजनों के द्वारा बधाईयों का तॉता लगा रहा। इनके पैतृक गॉव झरना टोला गोरखपुर में भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव देेवेन्द्र कुमार निषाद धनुष के नेतृत्व में झरना टोला में भी स्वागत किया गया। श्री निषाद वर्तमान मंे भी प्रदेश सचिव/प्रभारी महराजगंज है, इनके प्रभार वाले क्षेत्र में दो सीटे निकली है, एक फरेन्दा विधायक-विरेन्द्र चौधरी एवं टाउन एरिया नौतनवा के चेयरमैन मो0 हबीब जीते है।
स्वागत के क्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी एवं महानगर के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेस जनों के द्वारा गोलघर स्थित चेतना तिराहे पर भारी भीड़ के साथ धूमधााम से माला पहनाकर एवं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर नव नियुक्त प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद का स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में चारूचंद्रपुरी कालोनी में भी स्वागत किया गया, इनके मनोनयन से गोरखपुर के कांग्रेस जनों एवं निषाद समुदाय में भी काफी हर्ष व्याप्त है।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, श्रीमती सोनिया गांधी, सांसद राहूल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे प्रदेश में सौंपी गयी है उसका निर्वाहन मैं जिम्मेदारी से करूंगा। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के हाथ को मजबूत करूंगा।
महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग देवेन्द्र निषाद धनुष ने संयुक्त रूप से कहा कि जो जिम्मेदारी नवनियुक्त प्रदेश सचिव दिलीप निषाद को मिली है व कार्यकर्ताओं का सम्मान है उनकी मनोनयन से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है।
स्वागत कार्यक्रम में झरना टोला, इन्दिरा तिराहा, चारूचंद्रपुरी कालोनी सर्वश्री उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्रा, महेंद्र मोहन तिवारी, राजकुमार यादव, अभिजीत पाठक, सुमित पाण्डेय, सी.पी. राय, ललित निषाद, कालन्जय राम त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, मनोज कुमार, सुजीत निषाद, जीतू निषाद, मोनू निषाद, अंकित निषाद, अमन निषाद, समीन कुरैशी, मुर्तजा कुरैशी, वाल्मिकी साहनी, आशीष साहनी, मयंक निषाद, मुन्ना निषाद, अभिमन्यु निषाद, राज निषाद, सुरेश निषाद, पटटू निषाद, मुन्शी कन्नौजिया, श्रीचन्द निषाद, धमेन्द्र, बब्लू पासवान, फूलचन्द, नसीम आदि लोग भारी संख्या में मौजुद थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading