गोरखपुर में अल खैर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित फ्री आयुष्मान कार्ड कैंप सकुशल संपन्न, पंजाब, लखनऊ और कोलकाता तक के जरूरतमंदों को मिला लाभ

गोरखपुर। ‘मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है’ के संकल्प के साथ आज ‘अल खैर चैरिटेबल ट्रस्ट’ की जानिब से तुर्कमानपुर चिंगी शहीद (घोड़ा गली) में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप की सबसे खास बात यह रही कि इसमें बिना किसी भेदभाव के हर मजहब के लोगों की पूरी निष्ठा से खिदमत की गई। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पंजाब, लखनऊ और कोलकाता तक से आए हुए तमाम जरूरतमंद परिवारों की टीम द्वारा बढ़-चढ़कर मदद की गई और उनके आयुष्मान कार्ड हेतु ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी की गई।

यह शानदार कैंप माँ हाज्जिन मदीना खातून साहिबा की दुआओं के साए में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और प्रबंधन ट्रस्ट के सदर इंजीनियर सेराज अहमद नक्शबंदी कादरी साहब और सेक्रेट्री शाहनवाज अहमद साहब की खास निगरानी व कुशल नेतृत्व में किया गया। इस कैंप को जमीनी स्तर पर कामयाब बनाने में जनाब हाफ़िज़ इमरान साहब और जनाब हाफ़िज़ सलमान साहब की दिन-रात की अनथक मेहनत व खास दुआओं का बड़ा योगदान रहा। कैंप में मुख्य ऑपरेटर के रूप में जनाब वाजिद भाई और जनाब इरफान भाई की तकनीकी सूझबूझ और अनथक मेहनत से सैकड़ों लोगों का कार्ड बेहद सुगमता से बनाया गया।

कैंप की व्यवस्था और सुचारू संचालन में ट्रस्ट की दीनी लेडीज विंग की सुप्रीम यानी गुलशने रज़ा एकेडमी की प्रिंसिपल मोहतरमा सबीहा अमजदी साहिबा की देखरेख में एकेडमी के बच्चों (मोहम्मद फैजान, हिदायत, कैफ, फरहान, जैनब, शबनम और मरियम) ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपना सराहनीय सहयोग दिया।

इस जनसेवा मुहिम को सफल बनाने में समाज सेवी जनाब मोहम्मद अहमद साहब, इंजीनियर मो. नवाज साहब, जनाब मोहम्मद सैफ साहब, वरिष्ठ समाज सेवी फैयाज भाई, और कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद आज़म इस्माइली साहब ने अपना महत्वपूर्ण और विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम को कानूनी व प्रशासनिक मजबूती लीगल एडवाइजर जनाब महफूज आलम साहब ने प्रदान की, वहीं मीडिया और प्रचार-प्रसार की पूरी कमान मीडिया एडिटर शोभित नंदन जी और जनाब शादाब अब्दुल कादिर साहब द्वारा संभाली गई।

कैंप के समापन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गोरखपुर से लेकर कोलकाता तक के उन तमाम भाइयों, शुभचिंतकों और हमदर्दों का तहे दिल से इस्तकबाल और आभार व्यक्त किया जिन्होंने दूर रहकर भी इस नेक मुहिम में अपना सहयोग और हौसला प्रदान किया। ट्रस्ट प्रबंधन ने संकल्प दोहराया कि समाज के हर वर्ग और हर मजहब के लोगों की भलाई और स्वास्थ्य सुधार के लिए ऐसे कल्याणकारी कैंप भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading