गोरखपुर।वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज, गोरखपुर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर के सहयोग से रोजगार मेला का आयोजन किया गया । अभ्यागत अधिकारी श्री पवन कुमार पटेल एईओ, विजय शर्मा वरिष्ठ सहायक मो.आकिब जूनियर सहायक और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो० सौमित्र चंद्र ने इस अवसर को महाविद्यालय और कम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए एक सुनहरा अवसर बताया । मेडिजोन नर्सिंग सर्विसेज, टाटा मोटर्स इंप्लाइड मैनपॉवर सर्विसेज, जेपीपीवाई मैनेजमेंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, डीएसईटी प्राइवेट लिमिटेड,गौरी शंकर सेवा संस्थान के अधिकारियों सह प्रतिनिधियों ने अपनी कंपनियों में उपलब्ध रोजगार की विस्तृत जानकारी दी । इसके साथ ही रोजगार मेला का विधिवत आरंभ हुआ । इसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं के अतिरिक्त स्थानीय अभ्यर्थी भी सम्मिलित हुए । कुल 205 अभ्यर्थीयों के साक्षात्कार के सापेक्ष लगभग 100 अभ्यर्थी चयनित हुए । असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० शैलजा अस्थाना ने संचालन किया । रोजगार मेला के आयोजन में वाणिज्य के असिस्टेंट प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार चौरसिया और डाo सुमित गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डाo सचिन, मनोज कुमार खरवार, डाo संतोष कुमार, डॉ०संजय गुप्त,किशोर नंद, योगेन्द्र नाथ मिश्र,बृजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading