TPL क्रिकेट लीग मैच ब्रह्मपुर राइज़िंग स्टार ने 10 विकेट से दर्ज की जीत
गोरखपुर। महानगर के राजकीय जुबली इन्टर कालेज ग्राउंड पर हो रहे टीचर प्रीमियर लीग TPL में ब्रह्मपुर राईजिंग स्टार BRS टीम का मैच खजनी टीम से हुआ। जिसमें खजनी की टीम ने 12 ओवर मे 125 रन बनायी। जबाव मे BRS टीम ने 10 ओवर 2 बाल में 126 रन बिना विकेट गवायें जीत हासिल की। इसका पूरा श्रेय BRS टीम के सभी सदस्यों को जाता है। बल्लेबाज कृष्णा जायसवाल मैन ऑफ दी मैच रहे। इस जीत में टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रिन्स मिश्र ने चोटिल होने के बावजूद नाबाद 57 रन बनाये। मैच को निर्णायक मोड़ ब्रह्मपुर के आर0वी0 प्रजापति ने एक ओवर में 2 विकेट लेकर दिया। इस जीत को टीम कोच करुणेश मिश्रा व कैप्टन मनोज ने ब्रह्मपुर के शिक्षकों को समर्पित करते हुए कहा कि हमारी टीम आगे भी इसी तरह के धमाकेदार प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम के प्रायोजक कैनवास ग्रुप ऑफ कंपनीज, लखनऊ के निशांत श्रीवास्तव व ब्रह्मपुर के शिक्षक नेता सुनील कुमार सिंह ने नकद पुरस्कार प्रदान किया ।
