अरुशान न्यूज।गोरखपुर।कैम्पियरगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर में नवागत खंड विकास अधिकारी (IAS) श्री मुकुल खंडेलवाल द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं तथा जनसुविधाओं की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अधिकारी को अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान स0वि0अ0(प0), ग्राम पंचायत के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading