*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि*

*देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश; पुलिसकर्मियों को आपसी भाईचारे की ली प्रेरणा*

*गोरखपुर*/ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन्स गोरखपुर में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. कौस्तुभ ने किया। कार्यक्रम के दौरान भारत विभाजन के उस काले अध्याय को याद किया गया, जिसमें लाखों परिवारों को विस्थापन, असीम पीड़ा और जनहानि का सामना करना पड़ा था। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने त्रासदी के शिकार हुए निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष को नमन किया। भारत विभाजन के समय अपनी जान गंवाने वाले और विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द को हर कीमत पर बनाए रखने का संदेश दिया।  उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना पुलिस व्यवस्था का प्रमुख दायित्व है। विभाजन की विभीषिका हमें याद दिलाती है कि आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय एकता ही किसी देश की सबसे बड़ी ताकत है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading