*ऑटो में ‘दर्द’ का नाटक और बच्चा रुलाकर वारदात: कैंट पुलिस ने पकड़ा महिला चोरों का गिरोह, सोने की चेन बरामद*

गोरखपुर/ कैण्ट पुलिस ने दाउदपुर चौराहे से ऑटो में चोरी करने वाली तीन महिला चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट और प्रभारी निरीक्षक कैण्ट जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सब इंसपेक्टर अंकित कुमार उपाध्याय मय टीम ने तीनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने की चेन बरामद कर ली है। घटना मंगलवार की है। पीड़िता अस्पताल से इलाज कराकर ऑटो में घर लौट रही थी। ऑटो में तीन महिलाएं (एक के गोद में छोटा बच्चा था) पहले से मौजूद थीं। तीनों ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पीड़िता को अपने बीच में बैठा लिया। सफर के दौरान महिला बच्चे को चिकोटी काटकर रुलाने लगी, वहीं दूसरी महिला ने पीड़िता का पैर दबाया और बाकी दोनों धक्का देने लगी। जैसे ही ऑटो दाउदपुर चौराहे पर पहुंचा, तीनों महिलाओं ने अचानक ऑटो रुकवाया। ऑटो रुकते ही पीड़िता का ध्यान अपने गले पर गया तो सोने की चेन गायब थी। पीड़िता के शोर मचाने पर पास मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों को मौके पर ही धर दबोचा और तलाशी में उनके पास से सोने की चेन (पीली धातु) बरामद हो गई। पकड़ी गई आरोपियों में सोनी देवी पत्नी राहुल (निवासी: लखनापार, थाना बड़हलगंज,
गुड्डी देवी पत्नी गुल्लू (निवासी: लखनापार, थाना बड़हलगंज,
रेशमी पत्नी अरुण (निवासी: लखनापार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर) शामिल रही पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ी गई महिला गुड्डी देवी का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ आजमगढ़ के फूलपुर और कोतवाली थाने में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। कैण्ट थाना पुलिस ने पीड़िता के बेटे की तहरीर पर मुकदमा केस दर्ज कर तीनों को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अंकित कुमार उपाध्याय (चौकी प्रभारी पैडलेगंज), महिला उप-निरीक्षक प्रिया राव, कांस्टेबल नन्दन पाण्डेय, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार एवं महिला कांस्टेबल मीना पाल का अहम योगदान रहा है

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading