ईद उल मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने दी मुबारकबाद
गोरखपुर। ईद उल मिलादुन्नबी के अवसर पर बिस्टौली खुर्द, बेलीपार, सीअर, भीटी और डवरपार क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हजरत गुलाम मस्जिद बिस्टौली खुर्द, मदरसा अहले सुन्नत नुरुल कुरआन डवरपार तथा नूरी मस्जिद भीटी से सुबह जुलूस निकला। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
जुलूस बिस्टौली खुर्द से बेलीपार, सीअर और भीटी होते हुए डवरपार तक पहुंचा। रास्ते में लोगों ने ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया। युवाओं की टोलियां हाथों में झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुईं। कई युवक बाइक पर ईद मिलादुन्नबी के झंडे लगाकर पहुंचे। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए गए। बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी जुलूस में शामिल रहे। बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेलीपार पुलिस मुस्तैद रही।
इस दौरान धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जुलूस में शामिल हुए और लोगों को ईद उल मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। उन्होंने प्रेम, भाईचारे और सर्व धर्म सद्भाव को समाज की मजबूती का आधार बताया।
जुलूस-ए-मोहम्मदी में अमीउल्लाह, मनउअर हुसैन, पेश इमाम अब्दुल रहमान, साकिर अली, मोहम्मद यासीन, जलालुद्दीन, हाफिज कलीम, हाफिज अफरोज, मुन्ना मिस्त्री, मोहम्मद कासिम, सुएब आलम, आसिफ अली सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
