गोरखपुर मंडल महराजगंज हाजी अज़हर खान इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के अवसर पर शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान तथा शिक्षकों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सौहार्द एवं अपनत्व का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने प्रबंधक तथा शिक्षकों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की भावना को जीवंत किया। प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ भाई की तरह खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। विद्यालय परिवार में ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading