भटके युवाओं को राह दिखाता ए फिल्म:अजय श्रीवास्तव गोरखपुर । श्रेया मोशन पिक्चर के बैनर तले बनी हिंदी शॉर्ट फिल्म "नशा इश्क का" रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 28 अगस्त शाम 5:00 बजे श्रेया मोशन पिक्चर के यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज । इस फिल्म में ए दिखाने की कोशिश की गई है कि इश्क के लिए व्यक्ति किस हद तक जा सकता है यह आपको देखने को मिलेगा इसमें त्रिकोणीय प्रेम कहानी है जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ भावनात्मक दृश्य देखने को मिलेगा । श्रेया मोशन पिक्चर पारिवारिक फिल्मों का निर्माण करते चला आ रहा है इसके पहले ये कहां जा रहे हम, मैं मायके नहीं जाऊंगी, लालच आदि फिल्मों का निर्माण कर चुका है । इस संदर्भ में जब इसके निर्माता अजय कुमार श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारा मकसद जनपद गोरखपुर में उभरते हुए नए कलाकारों को मौका देना है साथ ही फिल्म के माध्यम से परिवार में बढ़ते तनाव को कम करते हुए सकारात्मक मनोरंजन प्रदान करना है । यह फिल्म भटके हुए युवाओं को राह दिखाएगा । निर्देशक कौशलेंद्र भूषण ने बताया "नशा इश्क का" पूर्ण रूप से पारिवारिक फिल्म है जो परिवार के साथ बैठकर इसे देखा जा सकता है और जाने अनजाने में जो युवाओं से गलतियां हो जाती हैं वो गलती भविष्य मे ना हो वह इस फिल्म में दिखने की कोशिश की गई है । आज का युवा अपने भविष्य की चिंता ना करते हुए इश्क में न जाने वो किस हद तक गुजर जाता हैं और उसका परिणाम इतना भयावह होता है जिसका नतीजा उनके मां-बाप व अभिभावक को झेलना पड़ता है । फिल्म में मुख्य रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव, सुधा यादव, दिलीप चौधरी, सुधीर सहाय श्रीवास्तव , प्रदीप जायसवाल, बेचन सिंह,सर्वजीत ने अभिनय किया है तो वहीं इसके लेखक सुनील सिंह, मेकअपमैन राधेश्याम, कैमरामैन राजेश कुरील, आदित्य व सहयोग सुशील श्रीवास्तव व डाक्टर आकांक्षा श्रीवास्तव ,बाबू भाई का रहा ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading