*एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में मनाया गया शिक्षक दिवस*
*गोरखपुर* हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्र भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों के द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर सबसे पहले अमायरा आकिब ने कुरान की तिलावत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अन्सारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि अपने अभिभावकों की रिस्पेक्ट के साथ-साथ अपने से सभी बड़ों का आदर और छोटों के साथ मोहब्बत अगर अपनी जिंदगी का मामूल बना लें तो सभी बच्चों की जिंदगी कामयाब हो जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश पाठ्यक्रम समिति के सदस्य एवं संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एहसान अहमद ने सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सफल एवं कामयाब जीवन की शुभकामनाएं पेश कीं। विशेष आमंत्रित अतिथि अदीबा मैडम ने भी बच्चों को मुबारकबाद पेश किया। दिग्गज पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा परवीन ने सभी बच्चों को मुबारकबाद पेश किया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या निदा फात्मा ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि किसी भी बच्चों के जीवन की प्रथम शिक्षिका होती है, इसलिए उनका आदर और रिस्पेक्ट करना सभी बच्चों का दायित्व है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नसीम अशरफ फारुकी, सुबिया खान, शमा खान, तहजीब, सानिया, समीरा, सना ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोना और शिफा ने किया। कार्यक्रम का सफल कवरेज रहमत अली ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सिमरा, सना, इकरा और सायमा ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर वाटरमैन हाजी जलालुद्दीन कादरी, सेराज अहमद, अरशदुल्लाह आदि लोगों के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी बच्चों ने शिरकत की।



