



शिक्षकों हैं विद्यार्थियों के जीवन का आधार- शैलजा पाण्डेय
गोरखपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल निकट फ़र्टिलाइज़र कॉलोनी गोरखपुर में शनिवार को शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। आयोजन प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में तथा शिक्षिका रुचिता, पिंकी,ज्योति और खुशी के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर पुष्पाजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात शिक्षिकाओं ने मिलकर केक काटा और शिक्षक दिवस की खुशियां मनाईं। स्कूल की ओर से शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी शिक्षिकाओं व बच्चों के लिए नाश्ते और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और आपसी स्नेह का वातावरण देखने को मिला।
इस दौरान स्कूल कि प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते ही नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार,अनुशासन,आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सही सोच भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर है। साथ ही प्रधानाचार्या ने यह भी कहा कि स्कूल का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सही दिशा मिले। इसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
