गोरखपुर,  दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवाचार, तकनीकी दक्षता और प्रोजेक्ट आधारित अधिगम को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को ‘DNPG Innovathon 2026’ वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। वेबसाइट का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने किया। इसका निर्माण महाविद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार ने किया है।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज के तकनीकी युग में विद्यार्थियों को केवल डिग्री और सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। उनमें नवाचार, अनुसंधान, तकनीकी कौशल और उद्यमशील सोच विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “हम केवल Hackathon पर नहीं, बल्कि Innovathon पर कार्य करते हैं।” विद्यार्थियों को वास्तविक सामाजिक एवं औद्योगिक समस्याओं की पहचान कर उनके तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अविनाश कुमार ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार प्रोजेक्ट विषय चुनने, टीम बनाने और शिक्षकों से मेंटरशिप प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इससे टीमवर्क, नेतृत्व, समस्या-समाधान और तकनीकी कौशल विकसित होंगे। कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रोग्रामिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, वेब टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और डेटा साइंस जैसी तकनीकों का वास्तविक समस्याओं में प्रयोग विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करेगा। बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा सिंह ने इसे विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच देने वाली पहल बताया। कार्यक्रम में कौशल सिंह, शिखा मिश्र, लक्ष्मण थापा, गीता थापा, शैलेश यादव सहित शिक्षक एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading