


गोरखपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर दीपिका दुबे के छात्रसंघ आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सम्मिलित होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष पंकज पांडेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर निहाल सिंह,केके श्रीवास्तव ,महेश श्रीवास्तव,राम कृष्ण मणि त्रिपाठी,अमित कुमार भारती ,हिमांशु ,सुशील कुमार सिंह,जय सिंह,एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजक एवं उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
